चेन्नई के पब से निकलती लड़कियों का वीडियो बनाने के आरोप में पत्रकार पर केस दर्ज
चेन्नई के पब में हुए हंगामे के बाद वहां से बाहर निकलती लड़कियों का वीडियो बनाने और उनका उत्पीड़न करने के आरोप में एक तमिल टीवी चैनल के पत्रकार और कई लोगों पर केस दर्ज हुआ है। दरअसल, कई तमिल न्यूज़ चैनलों ने लड़कियों के कपड़ों व चेहरों पर कैमरा फोकस कर उनका वीडियो बनाया था और उसे प्रसारित किया।