चेन्नई के पार्क में 5 वर्षीय बच्ची पर 2 रॉटविलर कुत्तों ने किया हमला, हालत गंभीर
चेन्नई के एक पार्क में 2 पालतू रॉटविलर कुत्तों ने एक 5 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि कुत्तों के मालिक ने तब तक हस्तक्षेप नहीं किया जब तक बच्ची के माता-पिता उसे बचाने के लिए नहीं आए और उन्होंने शोर नहीं मचाया।