चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी पर भीड़ ने बरसाए फूल, वीडियो हुआ वायरल
चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे एमएस धोनी पर भीड़ द्वारा फूल बरसाने का वीडियो वायरल हो गया है और इस दौरान फैन्स 'धोनी, धोनी' के नारे लगाते सुने गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान धोनी आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद पहली बार चेन्नई पहुंचे है। गौरतलब है, फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हराया था।