चेन्नई में 9 साल के लड़के की मदद से शख्स ने 3 स्कूली छात्राओं का किया यौन उत्पीड़न
चेन्नई में 3 स्कूली छात्राओं का कई बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, 9 साल का एक लड़का तीनों छात्राओं को चॉकलेट का लालच देकर एक बिल्डिंग की छत पर ले जाता था जहां आरोपी उनका यौन उत्पीड़न करता था। बच्चियों की उम्र 7-10 साल के बीच है।