चेन्नई में अज्ञात लोगों ने रेलवे स्टेशन पर हिंदी में लिखे अक्षरों पर पोती कालिख
चेन्नई फोर्ट रेलवे स्टेशन के साइनबोर्ड पर हिंदी अक्षरों पर कालिख पोतने को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, कुछ घंटों बाद साइनबोर्ड पर हिंदी अक्षरों को वापस लिख दिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, स्टेशन पर कई सीसीटीवी कैमरों के काम न करने के चलते पुलिस के लिए अपराधियों की शिनाख्त चुनौती बनी हुई है।