चेन्नई में कमल हासन की 'इंडियन' की दोबारा स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में की गई आतिशबाज़ी
अभिनेता कमल हासन की 1996 में रिलीज़ हुई फिल्म 'इंडियन' शुक्रवार को चेन्नई में फिर से रिलीज़ की गई। इस दौरान कमल के फैन्स एक थिएटर में जश्न मनाते व उसके अंदर आतिशबाज़ी करते दिखे जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है कि 12 जुलाई को इसका सीक्वल 'इंडियन 2' रिलीज़ हो रहा है।