चेन्नई के माडमबक्कम में रविवार को एक कूड़े के ढेर में 30 कुत्तों के शव मिले और स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एक स्थानीय निवासी ने बताया, "हमने कूड़े के ढेर के पास एक दूध का कटोरा देखा, आशंका है कि कुत्तों की मौत दूध पीने से हुई होगी।"