चेन्नई में नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी में शामिल हुए शाहरुख खान, तस्वीरें आईं सामने
कोविड-19 से उबरने के बाद अभिनेता शाहरुख खान चेन्नई में अपनी फिल्म 'जवान' की सह-कलाकार नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी में शामिल हुए। शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग वेन्यू से शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "नयनतारा के खास दिन के लिए।" निर्देशक ऐटली ने भी शाहरुख के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।