चेन्नई में बाढ़ में फंसे आमिर खान, नाव से सुरक्षित निकाले जाने की तस्वीरें आईं सामने
चक्रवात 'मिचौंग' के कारण चेन्नई में आई बाढ़ में फंसे अभिनेता आमिर खान को दमकल विभाग की टीम द्वारा सुरक्षित बचा लिया गया है। ऐक्टर और प्रोड्यूसर विष्णु विशाल ने 'X' पर आमिर को करपक्कम (चेन्नई) में नाव के ज़रिए बचाए जाने की तस्वीरें भी शेयर की हैं। विशाल ने पहले बताया कि उनके घर में पानी घुस गया है।