चेन्नई में बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष व 5,000 लोगों पर केस दर्ज
चेन्नई (तमिलनाडु) में बुधवार को पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें घटाने की मांग को लेकर बिना अनुमति राज्य सचिवालय की ओर मार्च करने व प्रदर्शन करने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के. अन्नामलाई और 5,000 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया। अन्नामलाई ने मंगलवार को तमिलनाडु सरकार से घोषणा-पत्र के वादे को पूरा कर ईंधन की कीमतें घटाने की मांग की थी।