चेन्नई में युवती के शव की फोटो स्टेटस पर लगाने वाले युवक ने उससे कर ली थी 'शादी': पुलिस

पुलिस के मुताबिक, चेन्नई में 20-वर्षीय फौसिया की हत्या कर शव की तस्वीर वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाने वाला 20-वर्षीय आशिक उसके साथ 5-साल रिलेशनशिप में था और दोनों चुपचाप 'शादी' कर चुके थे। बकौल पुलिस, किशोरावस्था में उनका बच्चा हुआ जिसे उन्होंने गोद लेने के लिए दे दिया। फौसिया को उसके अन्य महिलाओं से संबंध होने का पता चला था।

Load More