चेन्नई में व्हील चेयर पर वोट डालने आईं बुज़ुर्ग महिला के साथ विजय सेतुपति ने ली सेल्फी

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग के दौरान शुक्रवार को चेन्नई (तमिलनाडु) के एक मतदान केंद्र पर ऐक्टर विजय सेतुपति वोट डालने पहुंचे। इस दौरान का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें ऐक्टर व्हील चेयर पर बैठी एक बुज़ुर्ग महिला से हाथ मिलाते, उनके पैर छूते और फिर उनके साथ सेल्फी लेते हुए नज़र आ रहे हैं।

Load More