चेन्नई में सांबर में प्लास्टिक बैग मिलने पर रेस्टोरेंट को किया गया बंद
चेन्नई (तमिलनाडु) में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान एक रेस्टोरेंट में सांबर में प्लास्टिक बैग और फ्रीज़र बॉक्स में 10 किलोग्राम बासी मांस रखा मिला जिसके बाद रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया। बकौल अधिकारी, रसोई मक्खियों और कॉकरोचों से भरी हुई थी। दरअसल, 6-लोगों द्वारा फूड पॉइज़निंग की शिकायत करने पर अधिकारियों ने यह निरीक्षण किया था।