चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद कैसी है आईपीएल 2022 की अंकतालिका?
आईपीएल-2022 प्लेऑफ की दौड़ से चेन्नई सुपर किंग्स बाहर हो गई है। चेन्नई (8-अंक) अंकतालिका में नौवें स्थान पर है जबकि मुंबई इंडियंस (6-अंक) अंतिम स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स (16-अंक), राजस्थान रॉयल्स (14-अंक), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (14-अंक), दिल्ली कैपिटल्स (12-अंक), सनराइज़र्स हैदराबाद (10-अंक), कोलकाता नाइटराइडर्स (10-अंक) और पंजाब किंग्स (10-अंक) प्लेऑफ के शेष स्थानों की दावेदारी में हैं।