चेन्नई-पुणे भारत गौरव ट्रेन में खाना खाने के बाद फूड पॉइज़निंग के चलते 40 लोग हुए बीमार
चेन्नई से पुणे (महाराष्ट्र) जा रही भारत गौरव ट्रेन में मंगलवार को कथित तौर पर परोसा गया खाना खाने के बाद फूड पॉइज़निंग के चलते करीब 40 यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, रेलवे मामले की जांच में जुट गया है।