चेरापूंजी में 811.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, 27 साल में जून की सर्वाधिक वर्षा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मेघालय के चेरापूंजी में बुधवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान 811.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो 1995 के बाद से जून माह में हुई सर्वाधिक बारिश है। चेरापूंजी में 16 जून, 1995 को 1563.3 मिमी बारिश हुई जबकि 15 जून, 1995 को 930 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।