चेस ओलंपियाड 2022 से पहले चेन्नई के नेपियर ब्रिज को शतरंज बोर्ड की तरह रंगा गया

चेन्नई में 28 जुलाई से शुरू होने वाले चेस ओलंपियाड 2022 से पहले शहर के नेपियर ब्रिज को शतरंज बोर्ड की तरह दिखाने के लिए सफेद और काले रंग से रंगा गया है। आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने ब्रिज का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "भारत की शतरंज राजधानी चेन्नई चेस ओलंपियाड के भव्य आयोजन के लिए तैयार है।"

Load More