चेहरा छोड़कर लोग मेरा पूरा शरीर देख रहे थे: कास्टिंग काउच पर मोना सिंह
ऐक्ट्रेस मोना सिंह ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर बात करते हुए बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें एक होटल में बुलाया गया था और वहां एक कमरे में कई आदमी थे। उन्होंने कहा कि लोग उनकी आंखों में आंखें डालकर बात नहीं कर रहे थे और चेहरे को छोड़कर उनका पूरा शरीर देख रहे थे।