चेहरे के बालों को लेकर ट्रोल की गईं यूपी बोर्ड की टॉपर प्राची से प्रियंका ने फोन पर की बात
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने चेहरे के बालों को लेकर ट्रोल की गईं यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा की टॉपर प्राची निगम से फोन पर बातचीत की है। यूपी कांग्रेस के अनुसार, प्रियंका ने प्राची का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्राची ने कहा था कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता।