चैटजीपीटी ने पास की यूएस के लॉ स्कूल की परीक्षा, हासिल किया सी प्लस ग्रेड
ओपनएआई के चैटबॉट चैटजीपीटी ने अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा लॉ स्कूल की 4 परीक्षाएं पास की हैं। चैटजीपीटी को छात्रों जैसा ही टेस्ट दिया गया था जिसमें 95 मल्टीपल-चॉइस और 12 निबंध वाले सवाल थे। चारों परीक्षाओं में चैटजीपीटी का प्रदर्शन औसत सी प्लस ग्रेड के साथ सही नहीं रहा लेकिन उसने सभी में पासिंग ग्रेड हासिल किए।