चैटजीपीटी ने यूके के छात्र के लिए 20 मिनट में लिखा 2,000 शब्द का निबंध, पास किया टेस्ट
एक प्रयोग के तहत यूके के एक विश्वविद्यालय के छात्र के लिए ओपनएआई के चैटबॉट चैटजीपीटी ने 20 मिनट में 2,000 शब्दों का निबंध लिखा। निबंध की जांच करने वाले एक लेक्चरर ने इसे 100 में 53 अंक दिए। हालांकि, लेक्चरर ने कहा कि उनकी कक्षा में उपस्थित रहा कोई भी छात्र ऐसा निबंध लिख सकता है।