चैटजीपीटी ने लिखा लव लेटर, सर्वे में 78% भारतीयों ने कहा- इसे इंसान ने लिखा है
मैकेफी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण प्रेम संबंधों पर पड़ने वाले असर पर एक सर्वे किया है। सर्वे में 78% भारतीयों ने चैटजीपीटी द्वारा लिखे गए एक लव लेटर को इंसान द्वारा लिखा हुआ बताया। सर्वे में पाया गया कि दुनिया में हर चार में से एक शख्स लव लेटर लिखने के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहा है।