चैनल नहीं चाहता था कि संजीव कपूर 'खाना खज़ाना' होस्ट करें क्योंकि वह एक पुरुष थे: हंसल
फिल्ममेकर हंसल मेहता ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'ज़ी टीवी' अपने 'खाना खज़ाना' (1993) शो में शेफ संजीव कपूर को होस्ट के रूप में लेने के लिए तैयार नहीं था क्योंकि वह एक पुरूष थे। बकौल हंसल, "उन्होंने (चैनल ने) कहा...नहीं हमें एक महिला चाहिए...लेकिन महिला शेफ-होस्ट के साथ शो नहीं चला...जिसके बाद मैंने संजीव को बुलाया।"