चॉकलेट का लालच देकर 6 वर्षीय बच्ची का रेप करने के आरोप में छत्तीसगढ़ में युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ज़िले में 6 वर्षीय बच्ची का रेप करने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके गांव के पास जंगल से गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर उसके साथ रेप किया था।