चोट के कारण एसआरएच के खिलाफ अगले मैच में नहीं खेलेंगे आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान अंगूठे में लगी चोट के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल आगामी मैच में नहीं खेलेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 15 अप्रैल को होने वाले मैच में मैक्सवेल नहीं खेलेंगे। एमआई के खिलाफ मैच में मैक्सवेल डक पर आउट हुए थे।