चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए कुट्ज़िया
दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच केपटाउन में 3 जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से ऑल-राउंडर जेरल्ड कुट्ज़िया बाहर हो गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुट्ज़िया के पेल्विक एरिया में सूजन आ गई है। कुट्ज़िया ने सेंचूरियन टेस्ट में 1 विकेट लिया था।