चोटिल हाथ के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो गई हैं। बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं ऐश्वर्या का एक हाथ चोटिल दिखा और उन्होंने आर्म स्लिंग पहना हुआ था। कई प्रशंसकों ने ऐश्वर्या के चोटिल हाथ के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने को लेकर चिंता जताई है।