चोर होने के शक में झारखंड के दुमका में शख्स को पीटा, हुई मौत
झारखंड के दुमका में रविवार सुबह लोगों ने चोर होने के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शख्स सुबह चार बजे मुकेश नामक व्यक्ति के घर के बाहर पहुंचा था, उसे देखकर मुकेश की पत्नी चोर-चोर चिल्लाने लगी। बकौल पुलिस, शोर सुनकर लोगों ने शख्स को पकड़कर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी।