चोर होने के शक में बिहार के मज़दूर की केरल में पीट-पीटकर की गई हत्या, 8 लोग हुए गिरफ्तार
मलप्पुरम (केरल) के पुलिस प्रमुख सुजीत दास ने बताया है कि चोर होने के शक में बिहार के मज़दूर राजेश मांझी की भीड़ ने
रॉड व डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश के हाथ बांधे गए थे व भीड़ ने उसे 2 घंटे तक टॉर्चर किया था। मामले में 8 लोग गिरफ्तार हुए हैं।