चोरी का आरोप लगाने के बाद 50-वर्षीय पड़ोसी ने मुंबई में किया किशोरी का रेप, हुई गर्भवती
मुंबई में 16-वर्षीय किशोरी के रेप को लेकर शनिवार को उसका 50-वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, शख्स ने नए घर में शिफ्टिंग के दौरान किशोरी की मदद मांगी थी और चोरी का आरोप लगाने के बाद 24 मई देर रात उसका रेप किया जिसके बाद उसे घर जाने दिया। पीड़िता के गर्भवती होने पर मामला सामने आया था।