चोरी की कोशिश के दौरान महाराष्ट्र में एटीएम में लगी आग, ₹4 लाख की नकदी जलकर हुई खाक
महाराष्ट्र के पुणे में चोर द्वारा एटीएम तोड़ने की कोशिश के दौरान वहां आग लगने से मशीन में रखी ₹3.98 लाख की नकदी जलकर खाक हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "चोर ने एटीएम की तिजोरी तोड़ने के लिए गैस कटर जैसी चीज़ का इस्तेमाल करने की कोशिश की।" पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।