यूपी में चोरी के आरोप में 2 बच्चों को पिलाया गया पेशाब और प्राइवेट पार्ट में डाली गई मिर्च
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर स्थित पथरा में कुछ युवकों ने मुर्गी फार्म में चोरी के आरोप में 2 बच्चों को पीटकर उन्हें पेशाब पिलाया और उन्हें पेट्रोल भरा इंजेक्शन लगाकर उनके प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाल दी। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है।