चोरों ने महाराष्ट्र में रात 2 बजे तोड़ा एटीएम, अंदर नहीं मिला कैश; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार तड़के करीब 2 बजे एक एटीएम में चोर घुस गए लेकिन मशीन में कैश न होने के चलते वे चोरी करने में विफल रहे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें चोर कैमरे पर स्प्रे करते दिखे। पुलिस के मुताबिक, मरम्मत कार्य चलने के कारण मशीन में कैश नहीं था।