चोरों ने सुरंग खोदकर यूपी की ज्वेलरी शॉप में की चोरी, नोट में लिखा- आपका फर्श बहुत मज़बूत है
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक नाले के रास्ते 10 फीट लंबी सुरंग खोदकर चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप से कथित तौर पर ₹10-15 लाख के आभूषण चुरा लिए। इस वारदात के बाद चोरों द्वारा छोड़े गए एक कथित पर्चे में लिखा है, "सॉरी भाई, हमारी मजबूरी है चोरी करने की, माफ कर देना पर आपका फर्श बहुत मज़बूत है।"