चौकीदार की पिटाई कर छत्तीसगढ़ में संप्रेक्षण गृह से फरार हुए 9 बच्चे, 1 पर दर्ज है हत्या का केस

पुलिस ने बताया है कि दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में बाल संप्रेक्षण गृह से 9 बच्चे बुधवार देर रात फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, बच्चों ने पहले एक चौकीदार की पिटाई कर उससे चाबी छीनी और फिर वहां मौजूद एक अधिकारी व होमगार्ड के जवान को बंधक बनाया। फरार हुए बच्चों में से 1 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है।

Load More