चौथी तिमाही के नतीजों के एलान के बीच 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचे एचडीएफसी के शेयर
हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (एचडीएफसी) द्वारा तिमाही नतीजों की घोषणा के बीच गुरुवार को कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई पर एचडीएफसी के एक शेयर की कीमत ₹2,867 तक पहुंच गई। गौरतलब है कि एचडीएफसी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 19.59% बढ़कर 2022-23 की चौथी तिमाही में ₹4,425.50 करोड़ रहा।