चौथी तिमाही के नतीजों के बाद उच्चतम स्तर ₹1,043 पर पहुंचे महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) के शेयरों ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई पर ₹1,043.15/शेयर का उच्चतम स्तर छुआ। कंपनी ने शनिवार को बताया था कि 31 मार्च, 2022 को खत्म हुई तिमाही में उसने करीब 5 गुना वृद्धि के साथ ₹1,192 करोड़ स्टैंडअलोन लाभ दर्ज किया जो कि 1 साल पहले की इसी समयावधि में ₹245 करोड़ था।