चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ रहा ₹16,512 करोड़
एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर बताया है कि इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹16,512 करोड़ रहा। इस तिमाही में कंपनी ने ₹7,341.42 करोड़ का एकमुश्त लाभ दर्ज किया। कंपनी की शुद्ध ब्याज आय तिमाही-दर-तिमाही 2% बढ़कर ₹29,077 करोड़ थी। पिछली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹16,373 करोड़ था।