चौथी तिमाही में भारत की विकास दर घटकर 3.5% रह सकती है: आईसीआरए
रेटिंग एजेंसी आईसीआरए के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर गिरकर 3.5% रहने का अनुमान है जबकि तीसरी तिमाही में यह 5.4% थी। आईसीआरए ने अपने अनुमान में खाद्यानों के दाम बढ़ने से मार्जिन पर आए असर, गेहूं की पैदावार में गिरावट आने, आदि को इसका कारण बताया है।