छिंदवाड़ा में शिकायतों पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CMHO समेत तीन अधिकारी निलंबित
छिंदवाड़ा (एमपी) में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जन-विश्वास अभियान के तहत लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की। लापरवाही मिलने पर CMHO डॉ. नरेश गोनाडे, परासिया तहसीलदार सुनैयना ब्रम्हे और पटवारी सिद्धांत साहू को निलंबित करने के निर्देश दिए। अन्य अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई भी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।