छोटी आदतों की ताकत को कभी कमतर मत आंकिए: 3 टिप्स शेयर कर उद्योगपति हर्ष गोयनका
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने X पर 3 बातें शेयर कर लिखा है, "कभी छोटी आदतों की ताकत को कमतर मत आंकिए।" उन्होंने लिखा, "₹600 रोज़ाना बचत मतलब एक साल में ₹2,19,000 की बचत, एक दिन में 20 पेज पढ़ने का मतलब एक साल में 30 किताब पढ़ लीं और 10,000 कदम चलने का मतलब 70 मैराथन रेस पूरी कर लीं।"