छोटे बच्चों को वायु प्रदूषण से किस तरह रख सकते हैं सुरक्षित?
देश में कई जगह बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली के डॉक्टर रघुराम मल्लैया ने बताया है कि छोटे बच्चों को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए घर के अंदर रखें। उन्होंने कहा, "घर में हेपा फिल्टर वाला एयर प्यूरिफायर इस्तेमाल करें। अगर नवजात के साथ ट्रैवल कर रहे हैं तो कार के शीशे बंद रखें और एसी चलाकर रखें।"