छोटे बच्चों के साथ हवाई यात्रा करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
छोटे बच्चों के साथ हवाई यात्रा करते समय बच्चों के डॉक्यूमेंट्स, टिकट व दवाइयों को अपने साथ ज़रूर रखना और उनके खाने-पीने की चीज़ों का खासा ध्यान रखना चाहिए। कान के दर्द से बचाने के लिए बच्चों को लैंडिंग व टेक-ऑफ से पहले खाना खिलाएं। बच्चों को परेशानी होने पर फ्लाइट अटेंडेंट से मदद मांगने में संकोच नहीं करना चाहिए।