सर गंगाराम हॉस्पिटल में वरिष्ठ सलाहकार व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अश्विन मेहता के मुताबिक, बच्चे को घबराहट होना, सांस तेज़ी से फूलना, पल्स रेट तेज़ी से बढ़ना, सीने में दर्द व चक्कर आना हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परेशानियां होने पर बच्चे को तुरंत डॉक्टर से दिखाएं।