छोटी बहन को झूला झुलाते वक्त एमपी में 13 वर्षीय लड़के की रस्सी में फंसी गर्दन; हुई मौत
भोपाल (मध्य प्रदेश) में 4 वर्षीय बहन के साथ खेल रहे एक 13-वर्षीय लड़के की कथित तौर पर गले में झूले की रस्सी का फंदा फंसने से मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, बहन रो रही थी और उसे चुप कराने के लिए उसने तेज़ी से झुला घुमाया जिसमें उसकी गर्दन फंस गई। घटना के समय घर में कोई नहीं था।