छोटी बहन को पीठ पर लेकर चल रहे बच्चे का वीडियो नेपाल का बताकर हुआ वायरल, सामने आई सच्चाई
एक वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक बच्चा नेपाल के बाढ़ में माता-पिता के लापता होने पर अपनी बहन को पीठ से बांधकर करीब 50 घंटे तक चला। कंटेंट क्रिएटर थिएन डुयेन ने ओरिजनली यह वीडियो रिकॉर्ड व पोस्ट किया था। बकौल थिएन, यह वीडियो वियतनाम के एक गांव का है जहां ऊबड़-खाबड़ पहाड़ हैं।