पुणे केस में बरी होने के बावजूद तिहाड़ जेल में रहेगा छोटा राजन, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला
सीबीआई की अदालत ने 2009 में पुणे के शिवसेना नेता अजय भोसले की हत्या की कोशिश के मामले में गैंगस्टर छोटा राजन समेत 5 आरोपियों को बरी कर दिया। भोसले की कार पर फायरिंग हुई थी जिसमें वह बच गए थे लेकिन उनका ड्राइवर घायल हुआ। पत्रकार जेडे की हत्या में उम्रकैद काटने के कारण राजन तिहाड़ जेल में रहेगा।