छोटे शहरों की कहानियां दर्शकों को आकर्षित करती हैं: ऐक्टर विक्रांत मेसी
अभिनेता विक्रांत मेसी ने कहा है कि राज्य सरकारों के प्रोत्साहनों के कारण छोटे शहरों की कहानियों पर आधारित फिल्में भारतीय सिनेमा में व्यावसायिक रूप से सफल हो रही हैं। अपनी फिल्म '12वीं फेल' का उदाहरण देते हुए मेसी ने कहा, "छोटे शहरों की कहानियां दर्शकों को आकर्षित करती हैं क्योंकि वे 'आम आदमी को हीरो' बना देती हैं।"