छोटी सी छत पर शख्स ने AI की मदद से उगाए केसर, 400 ग्राम की पहली फसल से कमाए ₹2.6 लाख
केरल के त्रिशूर के जेम्स कप्पानी नामक शख्स ने 150 वर्ग फुट की छत पर AI तकनीक की मदद से केसर उगाया है। उन्होंने तापमान, नमी और रोशनी नियंत्रित करने वाली व्यवस्था बनाई। 2025 में शुरू हुई खेती की पहली फसल में करीब 400 ग्राम केसर निकला जिसे उन्होंने ₹650 प्रति ग्राम बेचा। इससे उन्हें करीब ₹2.6 लाख मिले।