छोटी सी बात का बतंगड़: धर्म व आसिम पर अपनी टिप्पणी को लेकर हो रही सार्वजनिक बहस पर हिमांशी
हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज़ संग पुराने रिश्ते और धर्म पर की गई टिप्पणी पर सार्वजनिक बहस के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पॉडकास्ट में मेरे जीवन के छोटे-से अनुभव पर मीडिया बड़ा विवाद खड़ा कर रही...ये छोटी-सी बात का बतंगड़ है।" उन्होंने रियाज़ संग रिश्ते पर कहा, "इसने मुझे अपनी धार्मिक पहचान पर सवाल उठाने पर मजबूर किया।"